छत्तीसगढ़

कलेक्टर-एसपी ने सीमा क्षेत्रों से लगे बैरियर, चेकपोस्ट, नाकों का किया निरीक्षण

चेकपोस्टों में दोनों तरफ से गुजरने वाली सभी गाड़ियों की जांच के निर्देश गौरेला पेंड्रा मरवाही  विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की सीमा क्षेत्रों से लगे बेरियर, चेकपोस्ट एवं नाकों पर स्थैतिक निगरानी दलों को तैनात किया गया है। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया और पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने शनिवार को सीमा क्षेत्र केंवची, कबीर चबूतरा, धरमपानी, जलेश्वर, करंगरा, धनौली और खैरझीटी बेरियरों का जांच किया और वहां तैनात निगरानी दलों के कार्य प्रणाली की जानकारी ली।जिला निर्वाचन अधिकारी ने चेकपोस्टों से दोनों तरफ से गुजरने वाली सभी गाड़ियों की जांच करने के निर्देश दिए, ताकि मतदाताओं को प्रलोभित करने सोना-चांदी, बर्तन, शाराब, कपड़े, नगद राशि आदि का अवैध रूप से परिवहन नहीं होने पाए। उन्होने जांच के दौरान सीसी टीवी कैमरा में रिकॉर्ड कराने के साथ ही मौके पर तैनात फोटो एवं वीडियोग्राफी टीम द्वारा रिकॉर्डिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बैरियरों पर संधारित रजिस्टर की जांच की तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सुविधाओं के बारे में पूछताछ की साथ ही समुचित प्रकाश के लिए आवश्यकता अनुसार हाईलोजन आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होने कबीर चबूतरा नाका में पूर्व में लगे कैमरा जो कि बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया है, को तत्काल ठीक कराने वनमण्डलाधिकारी को दूरभाष पर निर्देश दिए।कलेक्टर ने मध्यप्रदेश की सीमा से लगे धरमपानी में गेस्ट हाउस के सामने और जलेश्वर में रेस्टोरेंट पॉइंट में भी जांच नाका बनाने के निर्देश दिए, ताकि इन रास्तों से होकर आने जाने वाले वाहनों की भी जांच की जा सके। उन्होंने बेरियरों से गुजरने वाले सभी वाहनों की नंबर, वाहन का नाम, वाहन चालक का नाम आदि विवरण रजिस्टर में संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चेक पोस्टों पर निगरानी हेतु निर्वाचन कार्यालय द्वारा  लगाए गए जांच दलों में पुलिस, फॉरेस्ट, आबकारी विभाग के कर्मचारियों को समन्वय से चौबीस घंटे तीन पारियों में ड्यूटी करने के निर्देश दिए तथा पाली समाप्त होने के बाद दूसरी पाली को जांच प्रतिवेदन हैंडओवर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, तहसीलदार सोनु अग्रवाल, जिला आबकारी अधिकारी एवं एसडीओपी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

3 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

3 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

3 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

3 hours ago