छत्तीसगढ़

कवर्धा : पीजी कॉलेज में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

मतदाता जागरूकता दल कालेज पहुंचकर युवाओं को मतदान का महत्व बताया

कवर्धा, 22 अप्रैल 2023

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत कबीरधाम जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन एवं निर्देश में मतदाता जागरूकता अभियान की टीम कवर्धा के पीजी कालेज पहुची। मतदाता जागरूकता दल कालेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओ को मतदान के महत्व को बतलाया। युवाओं को यह भी सन्देश दिया गया कि ऐसे छात्रा-छात्राएं जिनका किसी कारण से मतदाता परिचय पत्र नही बन पाया है अथवा किसी त्रुटि से नाम सरनेम गलत अंकित हो गए तो अपने बीएलओ से संपर्क कर सुधार और नाम जोड़ सकते है। कालेज के युवाओं को मतदान में भगीदारी निभाने के लिए शपथ भी दिलाई गई।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर स्वीप  कार्यक्रम के तहत आगामी निर्वाचन में जिल में मतदान का प्रतिशत बढाने और मतदान का महत्व को बताने के के लिए अलग अलग अभियान चलाया जा रहा है। जिला कार्यालय परिसर में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र बनाया गया है। ईवीएम प्रदर्शन केंद्र में जिले के नागरिक ईवीएम, वीवीपैड के सबंध में जानकारी ले सकते है और इसमें हैंड्स ऑन भी कर सकते है। साथ ही दोनों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर 71-पंडरिया और 72-कवर्धा के कार्यालय में भी ईवीएम प्रदर्शन केंद्र बताया गया है। जिले के दोनों विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्र 71-पंडरिया और 72-कवर्धा के मतदान केन्द्रों में ईवीएम प्रदर्शन वैन को सभी मतदान केन्द्रों में ईवीएम, वीवीपैड जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन और प्रशिक्षण, हैंड्स ऑन कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम लगभग 3 महीने तक चलेगा।

kgnews

Recent Posts

MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

भोपाल   मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल राज्य सरकार ने…

56 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में…

2 hours ago
CG : खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति

CG : खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति

राज्य में 20.14 लाख हेक्टेयर में धान, कोदो, कुटकी, रागी, तिल, मूंगफली सहित विभिन्न फसलों की…

2 hours ago
CG : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित

CG : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित

रायपुर. भारत सरकार ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान…

2 hours ago
दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी तय नहीं, लेकिन प्रचार तेज! नरोत्तम की 2 सभाएं, कांग्रेस का डोर-टू-डोर अभियान

दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी तय नहीं, लेकिन प्रचार तेज! नरोत्तम की 2 सभाएं, कांग्रेस का डोर-टू-डोर अभियान

दतिया   दतिया में हो रहे उपचुनाव का प्रत्याशी अभी किसी दल ने घोषित नहीं किया…

2 hours ago