छत्तीसगढ़

कवर्धा : शासकीय भूमि पर कब्ज़ा करने वाले ने शिकायतकर्ता की हत्या की…

गांव की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जाधारी के खिलाफ प्रशासन को शिकायत करना ग्रामीण को महंगा पड़ गया। कब्जाधारी आरोपी चन्नु राम निषाद ने शिकायत करने वाले टीकम जयसवाल पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे टीकम जयसवाल की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर डायल 112 की पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर पिपरिया पुलिस के हवाले कर दिया है। मामला कबीरधाम जिले में पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम खैरवार का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम खैरवार में तलाब किनारे की शासकीय जमीन पर आरोपी चन्नू राम निषाद ने अवैध कब्जा कर मकान बनाया था। इसकी गांव वालों के साथ मिलकर टीकम जयसवाल ने एसडीएम से शिकायत कर दी। इस बात से आरोपी चन्नू राम आगबबूला हो गया। शनिवार की देर साम जब टीकम जयसवाल अपने छोटे बच्चे को लेकर आरोपी के घर के पास से गुजर रहा था तभी आरोपी के साथ उसका विवाद हो गया और आरोपी ने गुस्से में आकर पास में रखे लकड़ी के काड़ से टीकम के सिर पर वार कर दिया। हमले से टीकम के सिर पर गंभीर चोट आई और वो लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। परिजनों को जब इसकी सूचना मिली कि तो आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाय गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चन्नु राम निषाद को गिरफ्तार कर लिया। पिपरिया थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

3 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

3 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

3 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

3 hours ago