छत्तीसगढ़

कांकेर : इस स्कूल में पहले झाड़ू-पोछा फिर किताब खोलते हैं छात्र, शिक्षकों की भी कमी; डीएम से की शिकायत

कांकेर में दुधावा के मावलीपारा हाईस्कूल के छात्र स्कूल में अव्यवस्था से परेशान हो रहे हैं। यहां पढ़ाई करने पहुंचे छात्रों को पहले स्कूल तथा शौचालय की सफाई करनी पड़ती है। इसके बाद अपने कमरों में पढ़ने पहुंचते हैं। स्कूल में सफाई कर्मियों के अलावा विषयवार शिक्षकों की भी कमी है। शिक्षकों की कमी से पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। छात्रों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है। 

शिकायत लेकर पहुंचे छात्रों को जिला कार्यालय पहुंचने पर पहले तो उन्हें कुछ अफसरों ने बाहर ही रोकने कोशिश की, लेकिन वे कलेक्टर से मिलने अड़े रहे। कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्या बताने की बात कहते रहे। जिला कार्यालय पहुंचे छात्र निखिल नेताम, रागिनी उईके, पंकज नेताम, अखिलेश मरकाम, पुष्प लता चनाप, मोनिका गोयल, तेजस्वरी कश्यप आदि ने बताया वे समस्या लेकर कलेक्टर के पास जाने की जानकारी प्राचार्य जीपी शोरी को देकर ही आए हैं।

जिले के नरहरपुर विकासखंड के दुधावा क्षेत्र के ग्राम मावलीपारा हाई स्कूल के करीब 60 छात्रों की पढाई गणित और हिंदी के शिक्षक नहीं होने के कारण प्रभावित हो रहा है। बीतें दो वर्षो से हाई स्कूल में गणित व हिंदी के शिक्षक नही है। जिसके कारण प्रभारी शिक्षक से छात्रों को गणित व हिंदी विषय की पढ़ाई करवाई जा रही है। शुरू से स्कूल में चपरासी नहीं है। उन्हें ही साफ सफाई करनी पड़ती है। बच्चों को कमरों का पोछा लगाने से लेकर शौचालय तक की सफाई करनी पड़ती है। छात्रों ने कहा घर से स्वच्छ होकर जाने के बाद शौचालय में उठ रही दुर्गंध के बीच जाकर सफाई करने में परेशानी होती है।

डीईओ भवन जैन ने कहा शिकायत मिली है। बीईओ से कहकर जांच कराई जाएगी। स्कूल समय में छात्र जिला कार्यालय किसकी अनुमति से पहुंचे इसकी भी जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

10 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

10 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

11 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

12 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

12 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

12 hours ago