छत्तीसगढ़

कांकेर : नक्‍सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित कांकेर में एक बार फिर नक्‍सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। खबरों के अनुसार पखांजूर में नक्‍सलियों ने एक ग्रामीण की हत्‍या कर दी है। नक्‍सलियों ने ग्रामीण के शव के पास पर्चे भी फेंके हैं। जिसमें नक्‍सलियों ने ग्रामीण की हत्‍या की जिम्‍मेदारी ली है।

बताया जा रहा है क‍ि नक्‍सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने पर्चे को जब्‍त कर इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी है। बतादें कि दो दिन पहले नक्‍सलियों ने जनअदालत लगाकर उपसरपंच रामशु कचलामी की हत्‍या कर दी थी।

दरअसल, यह घटना पखांजूर के कोरची थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण कोरची थाना क्षेत्र का रहने वाला था। नक्‍सलियों ने ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसकी हत्‍या कर दी। पुलिस ने ग्रामीण के शव के पास पर्चे भी फेंके हैं।

नक्‍सलियों ने की उपसरपंच की हत्‍या

दो दिन पहले ग्राम पंचायत कंदाड़ी के उपसरपंच रामशु कचलामी को 29 नवंबर की रात जनअदालत लगाकर मुखबिरी के आरोप में मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने अचिनपुर गांव के पास पर्चा फेंककर इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। इसके साथ ही अचिनपुर और बुरका गांव में सड़क खोदकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। साथ ही बुरका गांव में लगे निजी कंपनी के टावर को नक्सलियो ने आग के हवाले कर दिया था।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

6 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

6 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

6 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

6 hours ago