छत्तीसगढ़

कांकेर : पारिवारिक कलह में पत्नी को उतारा मौत के घाट, माफी मांगकर मायके से ले जाकर जंगल में किया कत्ल

कांकेर में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके में रह रही थी। जहां से पति माफी मांगकर पत्नी को अपने साथ ले गया और जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को दफना दिया। मृतका सुनीता के परिजनों ने जब पुलिस मे इसकी शिकायत की तो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

जानकारी के मुताबिक, दुधावा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सरोना निवासी सुनीता नेताम की शादी जामगांव निवासी मनरखन नेताम से हुई थी। पारिवारिक कलह के चलते सुनीता करीब एक साल से अपने मायके रह रही थी। 30 जुलाई को मनरखन सरोना पहुंचा और अपने ससुराल और पत्नी से मांफी मांगी और पत्नी को अपने साथ चलने के लिए कहा। सुनीता के परिजनों ने उसे मनरखन के साथ भेज दिया। 31 जुलाई को दोनों जामगांव के लिए रवाना हुए थे। लेकिन रास्ते में मनरखन ने सुनीता की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जंगल में दफना दिया। जब सुनीता जामगांव नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश की। काफी ढूंढ़ने के बाद भी जब सुनीता के बारे में कोई जानकारी नहीं हुई, जिसके बाद 10 अगस्त को उन्होंने मनरखन के खिलाफ दुधावा चौकी में  में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मनरखन से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि सुनीता की हत्या कर शव को जंगल में छुपा दिया था। जिसके बाद पुलिस ने जंगल पंहुचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी नरहरपुर प्रशांत मिश्रा ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

5 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

5 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

6 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

6 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

6 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

6 hours ago