छत्तीसगढ़

कांकेर : फोटो लेने के चक्कर में युवक की गई जान, हाथी ने पटकपटकर मार डाला

कांकेर इलाके में एक जंगली गुसैल हाथी ने आंतक मचा हुआ है। हाथी ने फोटो लेने के दौरान एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला है। पिछले दो दिनों से एक जंगली गुसैल हाथी पूरे परलकोट क्षेत्र में उत्पात मचाये हुए हैं। झुण्ड से बिछड़ा हाथी अलग-अलग गांवों में जाकर घरों में तोड़फोड़ भी कर रहा है। परलकोट क्षेत्र के बड़े कापसी के सड़क पारा के कोसा नर्सरी में इसी गुसैल हाथी ने शुक्रवार की शाम को एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। 

वन मंडलाधिकारी पश्चिम शशिगणंदन ने बताया कि कमलेश हालदार कुछ काम से बड़े कापसी गया हुआ था। इसी बीच उसे पता चला कि एक हाथी सड़कपारा के तरफ आया हुआ है। ग्रामीण और वन विभाग का अमला लोगों को हाथी के पास जाने से रोक रहे थे। परंतु कमलेश सभी को चकमा देकर हाथी के पास पहुंचकर उसका फोटो वीडियो बनाने लगे। तभी गुसैल हाथी ने उनके ऊपर हमला कर दिया और बहुत बेरहमी से कुचलकर उसे मार डाला।

वन विभाग एसडीओ एचएस उइके ने बताया कि वन विभाग द्वारा गांव-गांव जानकर लाउड स्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को गुसैल हाथी की सूचना दी जा रही है। साथ ही वन अमला हाथी पर कड़ी निगरानी बनाये हुए है। व्यक्ति कब और कैसे हाथी के पास पहुंचा किसी को इसकी जानकारी नहीं है। जिसके चलते इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई। मृतक कमलेश होलसेलर व्यापारी था, जो गांव-गांव जाकर दुकानों में सामान पहुंचाता था।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

9 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

9 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

10 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

11 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

11 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

11 hours ago