छत्तीसगढ़

कांकेर : सनकी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दंपति पर हमला कर नाबालिग का किया था अपरहण

Sun, 04 Jun 2023 09:50 AM कांकेर में दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले सनकी युवक अजय मरकाम को बीती रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लापता हुई नाबालिक को भी पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किया है। आरोपी ने नाबालिक को घटना को अंजाम देने के बाद अपने साथ केशकाल पहाड़ी में अगवा कर बांधकर रखा था। आरोपी के चुंगल से किसी तरह जान बचाकर भागी नाबालिक दुधावा थाना पहुंची। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा करेगी। 

आरोपी ने एक तरफा प्रेम प्रसंग के चलते 2 जून की रात में घर में सो रहे नाबालिक युवती के माता- पिता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था जिसमें नाबालिक के पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वही घटना के बाद से नाबालिक लापता थी। 


ग्रामीण ने बताई बड़ी वजह- 

गांव में हुए हमले की घटना के बारे में जब ग्रामीणों से पूछताछ की तो बड़ी वजह सामने आई। विहावपारा के वार्ड पंच आत्माराम शोरी ने बताया कि 3 मई को घर में बिरगुड़ी का रहने वाला एक युवक आया। इस समय घर पर कोई नहीं था। युवक ने घर की नाबालिग लड़की को हसिया दिखाया और अपने साथ ठेमाबाबा के जंगल में ले गया। युवक नाबालिग लड़की से शादी करना चाहता था। दूसरे दिन 4 मई को जब ग्रामीण जंगल में लकड़ी बीनने गए तो दोनों को देखा। इसके बाद लड़की को युवक के चंगुल से छुड़ाकर परिवार के हवाले किया गया। लड़का उसी वक्त लड़की और उसके माता-पिता को मारने की धमकी दे रहा था।


परिजनों की शिकायत पर आरोपी जेल भेज दिया गया, जिसकी जमानत 19 मई को हुई। वहीं अब 3 जून को प्रताप शोरी और उसकी पत्नी ममता शोरी पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें पति पत्नी घायल हुए थे। हमले के बाद इलाज के लिए जब दोनों को अस्पताल लाया गया तो इलाज के दौरान पति की मौत हो गई।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल…

33 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरीब परिवार…

38 minutes ago
भोपाल में पार्टी-फंक्शन से पहले लेनी होगी परमिशन, मेहमानों की जानकारी देना भी हुआ जरूरी

भोपाल में पार्टी-फंक्शन से पहले लेनी होगी परमिशन, मेहमानों की जानकारी देना भी हुआ जरूरी

​​भोपाल  शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर निगम परिषद ने…

1 hour ago
CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…

2 hours ago
पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…

2 hours ago
CM साय बोले- PM मोदी ने रचा नया इतिहास, लोकतांत्रिक सफर में दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

CM साय बोले- PM मोदी ने रचा नया इतिहास, लोकतांत्रिक सफर में दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

रायपुर  भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। देश की…

2 hours ago