कांकेर जिले में डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे जाने की खबर है। इनके पास से एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल और अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने इस बात की जानकारी दी है।
आईजी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब आठ बजे कोयलीबेड़ा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत स्थित एक जंगल में हुई, जब राज्य पुलिस बल की एक इकाई, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद घटनास्थल से दो पुरुष नक्सलियों के शव, एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल और अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि मृत नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा…
धार अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई हाईवे पर सफर कर रहे हैं और धामनौद इलाके…
रायपुर : वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा,…
भोपाल मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून अब विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में…
रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन 1 करोड़ 6 लाख से अधिक बच्चों को…