कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें गंगा नहाने गए पांच युवक डूब गए। मौके पर मौजूद नाविकों ने चार की जान बचा ली, जबकि एक अब भी लापता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखारों की मदद से तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अजीत (19) पुत्र दीपक निवासी रूमा ड्योढ़ी घाट मंदिर पर ही रंगाई-पुताई का काम करता था। मंगलवार को वो अपने दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया था। उसके साथ मनीष (19) पुत्र चंद्रशेखर निवासी रूमा, विक्रम (21) पुत्र वीरेंद्र सिंह, अरुण कुमार (30) पुत्र राम स्वरुप, सूरज गौड़ (18) पुत्र प्रेमचंद, अमन सिंह (18) पुत्र अजय सिंह, निवासी श्यामनगर, थाना चकेरी कानपुर नगर भी थे। गंगा नहाने के दौरान पांचों गहरे पानी में जाने से डूब गए। इनमें से चार को बचा लिया गया, जबकि की एक की तलाश करवाई जा रही है।
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई…
रायपुर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन सुमन बिल्ला के…
भोपाल/शिवपुरी मध्यप्रदेश के लिए 5 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा। अब मध्यप्रदेश देश की रक्षा…
दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गनियारी गांव के साधारण परिवार में 8 अगस्त 1956…
गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो रही है. प्रदेश के सभी संभागों के अधिकांश…
भोपाल. छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर में होटल का कारोबार मंदा पड़ने से परेशान…