अवर्गीकृत

किसानों का बनेगा डिजिटल फॉर्मर आईडी

कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की नई पहल

शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। एग्री स्टेक परियोजना के तहत जिले के प्रत्येक किसान की डिजिटल फॉर्मर आईडी (किसान कार्ड) बनाई जा रही है। इसके साथ ही कृषि भूमि को आधार से भी जोड़ा जाएगा। इस पहल के माध्यम से किसानों को कृषि योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा, जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, उर्वरक अनुदान, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और कृषि यंत्र अनुदान जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।

गांव-गांव में लगेगा शिविर, किसान करा सकेंगे पंजीयन…
फॉर्मर आईडी बनाने के लिए लोक सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में राजस्व विभाग के पटवारी और कृषि विभाग के ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी भी किसानों को जागरूक करने और पंजीयन प्रक्रिया में सहायता के लिए तैनात रहेंगे। किसानों को फॉर्मर आईडी बनवाने के लिए अपनी सभी कृषि भूमि का बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका और आधार से लिंक मोबाइल नंबर (जिस पर आधार सत्यापन ओटीपी प्राप्त हो सके) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

मिलेगी 11 अंकों की विशिष्ट पहचान…
इस योजना के तहत किसानों को आधार से जुड़ी 11 अंकों की एक यूनिक फॉर्मर आईडी (विशिष्ट किसान आईडी) प्रदान की जाएगी, जिससे वे डिजिटल रूप से अपनी पहचान प्रमाणित कर सकेंगे। यह पहल किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से पहुंचाने में सहायक होगी और कृषि क्षेत्र को डिजिटल क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : वन विद्यालय महासमुन्द में 80वें वनरक्षक प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत समारोह सम्पन्न …

CG : वन विद्यालय महासमुन्द में 80वें वनरक्षक प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत समारोह सम्पन्न …

महासमुन्द : वनरक्षक प्रशिक्षण शाला वन विद्यालय, महासमुंद में 80वें वन रक्षक प्रशिक्षण सत्र (छःमाही)…

5 minutes ago
CG : डायरिया मुक्त जिले के लिए दो माह का विशेष अभियान शुरू …

CG : डायरिया मुक्त जिले के लिए दो माह का विशेष अभियान शुरू …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : वर्षा ऋतु में बच्चों को डायरिया एवं अन्य जलजनित बीमारियों से सुरक्षित रखने…

10 minutes ago
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से राजनांदगांव का साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से राजनांदगांव का साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से राजनांदगांव का साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर 3-3 किलोवाट के…

38 minutes ago
छतरपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब की 20 बड़ी दुकानों के ठेके निरस्त

छतरपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब की 20 बड़ी दुकानों के ठेके निरस्त

छतरपुर छतरपुर जिले में आबकारी विभाग ने बड़े शराब ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते…

45 minutes ago
CG : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की …

CG : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

2 hours ago
वायरल गर्ल के पति को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; कोर्ट बोला- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

वायरल गर्ल के पति को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; कोर्ट बोला- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

खरगोन महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने इसी साल 11 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड फरमान…

2 hours ago