अवर्गीकृत

किस समय नारियल का पानी पीना ज्यादा फायदेमंद?

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर नारियल का पानी पीने की सलाह देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नारियल के पानी में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि नारियल के पानी को पुराने जमाने से ही ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

सबसे सही समय

क्या आप जानते हैं कि सुबह के समय नारियल का पानी पीने की सलाह दी जाती है? कोकोनट वॉटर को कंज्यूम कर ज्यादा से ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स को हासिल करने के लिए आप सुबह-सुबह खाली पेट नारियल के पानी को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक सुबह का समय नारियल का पानी पीने के लिए परफेक्ट साबित हो सकता है।

कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

नारियल के पानी में पाए जाने वाले तत्व किडनी स्टोन के खतरे को कम करने में असरदार साबित हो सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी आप कोकोनट वॉटर को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। नारियल का पानी आपकी गट हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकता है। इसके अलावा नारियल का पानी आपके दिल की सेहत को मजबूत बनाने में भी कारगर साबित हो सकता है।

सेहत के लिए वरदान

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी नारियल के पानी को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो आप हर रोज नारियल का पानी पी सकते हैं। कोकोनट वॉटर आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा नारियल के पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी बॉडी को डिटॉक्ट करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

kgnews

Recent Posts

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विभागीय सचिवों की ली उच्च…

23 minutes ago
स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

दुर्ग. ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों को खुले करीब एक सप्ताह हो गया है। मगर…

35 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा…

42 minutes ago
IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

रायपुर. रायपुर की बेटी 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश…

60 minutes ago
CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल…

1 hour ago
CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

’जिले के सभी ग्रामो में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित’…

1 hour ago