कोण्डागांव कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार ग्राम पंचायत तमरावण्ड में उचित मूल्य दुकान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति अमरावती के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान तमरावण्ड का समर्पण किया गया है। शासकीय उचित मूल्य दुकान तमरावण्ड का संचालन हेतु पृथक से अन्य एजेंसी को आबंटित किया जाना है। इस हेतु ग्राम पांचयत क्षेत्र से संबंधित ग्राम पंचायत, महिला स्वसहायता समूह, प्राथमिक सहकारी साख समितियों अथवा लैम्पस समितियों, वन सुरक्षा समितियों, भूतपूर्व सैनिकों द्वारा गठित सहकारी समितियों जो कि छत्तीसगढ़ सहकारिता अधिनियम 1960 अथवा छत्तीसगढ़ स्वायत्त सहकारी अधिनियम 1999 के तहत् पंजीकृत हो ऐसी ऐजेन्सियों के माध्यम से उचित मूल्य दुकान हेतु आवेदन कर सकेंगें। इस हेतु ऐजेसीं का उक्त ग्राम पंचायत का होना अनिवार्य है। इसके लिए इच्छुक आवेदक अथवा समूह अपना आवेदन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) में 10 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत कर सकते है। 10 अक्टूबर के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन के साथ संस्था अथवा समिति के पंजीयन प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, संस्था अथवा समिति के पदाधिकारियों की सूची, खोले गये बैंक खाते के पासबुक की सत्यापित प्रति, बैंक में जमा धनराशि का विवरण के साथ जमा किया जायेगा।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…