छत्तीसगढ़

कोरबा : कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल; दोस्त के साथ मोबाइल लेकर लौट रहा था सक्ती से

Sun, 04 Jun 2023 01:03 PM छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से शनिवार देर शाम बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार युवक सक्ती से मोबाइल खरीदकर लौट रहे थे। 

जानकारी के मुताबिक, करतला के ग्राम गनियारी निवासी राजकुमार दिवाकर (32) अपने दोस्त सुभाष के साथ मोबाइल लेने सक्ती गया था। वहां से दोनों बाइक पर लौट रहे थे कि ग्राम नगरदा के पास तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मारते हुए भाग निकली। हादस में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र जनार्दन ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। उसके आधार पर केस डायरी तैयार कर संबंधित थाने को भेजी जाएगी। फिलहाल मर्ग दर्ज किया गया है। राजकुमार मजदूरी करता था। उसकी शादी के चार साल हुए थे और एक बच्चा है। 

kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

17 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

17 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

17 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

17 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

17 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

18 hours ago