जिले में एक अधेड़ उम्र के शख्स ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। वो कैंसर की बीमारी से परेशान था। इस बीच वह घर से अचानक निकला गया।
फिर लौटा ही नहीं। कई टुकड़ों में उसका शव मिला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। फोकटपारा का रहने वाला पंचम सिंह ठाकुर कैंसर की बीमारी से परेशान था।
कई जगह इलाज कराने पर भी उसे राहत नहीं मिली। खाने-पीने में भी दिक्कत होती थी। इसलिए वो काफी परेशान रहता था। इस बीच अचानक से शनिवार सुबह घर से निकल गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला।
बताया गया कि सर्वमंगला मंदिर रेलवे पुल के पास शाम को उसका शव पटरी पर कई टुकड़ों में मिला था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।
आस-पास के लोगों को भी सूचना दी गई थी। जिसके बाद मामले में जांच शुरू की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में जांच जारी है।
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी दूर करने के…
रायपुर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने रायपुर के सेजबहार फेस-1 कॉलोनी क्षेत्र…
भोपाल आईसीएमआर-भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी), भोपाल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के…
भोपाल सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) के विद्यार्थियों एवं अधिकारियों ने आईसेक्ट…
रायपुर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने सेजबहार फेस-1 कॉलोनी स्थित अपनी भूमि…
रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हडको) राज्य के विभिन्न शहरों में पाँच…