छत्तीसगढ़

कोरबा : तीन साल के बच्चे के मुंह में घुसी छिपकली, मौत

कोरबा जिले में मासूम बच्चे के मुंह में छिपकली घुसने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे की मौत  के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम बच्चे के मुंह में छिपकली घुस जाने से उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद से पूरे गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि बच्चे की कुछ सामान लेने के लिए बाहर दुकान पर गई थी और बच्चा घर पर अकेला था। इसी दौरान यह घटना हुई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के नागिनभांटा मोहल्ले में रहने वाले राजकुमार पांडेय ने बताया कि उनका सबसे छोटा बेटा जगदीश पांडेय घर के पास खेल रहा था।
जबकि उसकी मां पास में ही मौजूद दुकान में कुछ सामान लेने गईं हुई थी। इसी दौरान छिपकली मासूम के मुंह में घुस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट, पेंड्रा-मरवाही में बड़ी वारदात

CG : फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट, पेंड्रा-मरवाही में बड़ी वारदात

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । जिले के गौरेला थाना क्षेत्र स्थित करंगरा घाट में एक निजी फाइनेंस कंपनी…

55 minutes ago
CG : जगदलपुर में टैंकर और ट्रक आमने-सामने टकराए, दो घायल

CG : जगदलपुर में टैंकर और ट्रक आमने-सामने टकराए, दो घायल

जगदलपुर । नेशनल हाईवे 30 पर रविवार की सुबह कोसा सेंटर के सामने तेज रफ्तार…

58 minutes ago
CG : हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टी समाप्त…

CG : हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टी समाप्त…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का लगभग एक माह लंबा ग्रीष्मकालीन अवकाश आज समाप्त हो गया है।…

1 hour ago
CG : नवविवाहिता की सुसाइड मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार

CG : नवविवाहिता की सुसाइड मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा । दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से परेशान होकर एक नवविवाहिता द्वारा सुसाइड के…

1 hour ago
CG : रायगढ़ में सट्टेबाजी का हिसाब-किताब करने वाला युवक गिरफ्तार

CG : रायगढ़ में सट्टेबाजी का हिसाब-किताब करने वाला युवक गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर चौकी खरसिया पुलिस ने…

1 hour ago
CG : जांजगीर-चांपा के लिए रवाना हो रहे CM विष्णुदेव साय…

CG : जांजगीर-चांपा के लिए रवाना हो रहे CM विष्णुदेव साय…

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जांजगीर-चांपा और बिलासपुर…

1 hour ago