छत्तीसगढ़

कोरबा : पति ने की पत्नी की हत्या,फिर दे दी अपनी जान

जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीएसईबी चौकी अंतर्गत खबरभट्टा बस्ती में एक पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के नींद सुला दिया।

फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत खबरभट्टा बस्ती में पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया और खुद को घर के आंगन में फांसी के फंदे पर लटका लिया। घटना के बाद बस्ती में सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना देर रात लगभग 3 बजे डायल 112 की टीम को दी गई।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी एक कमरे में सोए हुए थे। वहीं चार बच्चे दूसरे कमरे में सोये हुए थे। तभी देर रात लगभग 3 बजे आरोपी सैयाद सलीम (52 वर्ष) ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी पत्नी आइसा बेगम (40 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दिया और उसके बाद खुद आत्महत्या कर लिया।

घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। इस हत्याकांड का कारण पता नहीं चल सका है. फिलहाल जांच जारी है।

kgnews

Recent Posts

CG : जगदलपुर तक पुरी-कोरापुट स्पेशल ट्रेन का विस्तार करने की मांग …

CG : जगदलपुर तक पुरी-कोरापुट स्पेशल ट्रेन का विस्तार करने की मांग …

जगदलपुर। बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी पुरी तक सीधी रेल सेवा की उम्मीद एक बार फिर…

57 seconds ago
CG : IPS ट्रांसफर लिस्ट जल्द …

CG : IPS ट्रांसफर लिस्ट जल्द …

रायपुर। प्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस तबादला सूची 15 जुलाई से पहले कभी…

5 minutes ago
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार पर्यटन…

28 minutes ago
CG : सुरक्षाकर्मी ने की खुदकुशी, LIC दफ्तर अंदर मिली लाश …

CG : सुरक्षाकर्मी ने की खुदकुशी, LIC दफ्तर अंदर मिली लाश …

कोरबा। कलेक्टोरेट के बगल में स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के अंदर सुरक्षाकर्मी की…

31 minutes ago
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के…

38 minutes ago
CG : नकटी विवाद पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष का बयान, कहा- विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं …

CG : नकटी विवाद पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष का बयान, कहा- विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं …

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर…

39 minutes ago