छत्तीसगढ़

कोरबा में नकाबपोश बदमाशों ने महिलाओं के गले से गायब की चैन, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पुलिस आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है। कोरबा जिले में 30 चेक पॉइंट बनाकर अवैध कार्य में लिप्त लोगों की धरपकड़ की जा रही है। नगदी रकम की जब्ती करने के साथ ही जेवरातों को भी जब्त किया जा रहा है, लेकिन शहर के भीतर क्या हो रहा है पुलिस को इस बात की कोई जानकारी नहीं है। इसी के चलते शहर में आधे घंटे के भीतर चैन स्नेचिंग की दो घटनाएं हो गईं और पुलिस हाथ मलते रह गई।

पहली घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के पास घटित हुई, जहां मंदिर से आरती कर घर लौट रही जमुना नायक महिला के गले से बाइक सवार अज्ञात लुटेरों ने सोने की चेन गायब कर दी। ठीक इसी तरह की वारदात फेस टू में सामने आई, जहां एमआईजी में रहने वाली महिला सरिता देवी घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान  नकाबपोस बाइक सवार उसके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन उड़ा ले गए।

जमुना नायक ने बताया कि वह जिला मेडिकल कॉलेज कॉलोनी में रहती हैं। पड़ोस में रहने वाली हेमलता के साथ कॉलोनी के पास दुर्गा मां के मंदिर में दर्शन करने गई हुई थी। वापस लौटते समय नकाबपोश बाइक सवार दो युवक आये और उसमें से एक युवक ने गले से चैन को छीना और लेकर भाग गए। दोनो महिलाओं चीख पुकार मचाने लगी और लोगों से मदद की गुहार लगाने लगी, लेकिन बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से भाग निकले।

वहीं, फेस टू निवासी सरिता देवी ने बताया कि खाना खाकर घर के बाहर अकेले टहल रही थी। अचानक पीछे से आये बदमाशों ने गले गले से चैन छीनकर फरार हो गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगाला जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

3 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

3 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

4 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

4 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

4 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

4 hours ago