एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के अवसर पर बुधवार को जिला स्तरीय मतदाता जागरुकता के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मार्गदर्शन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार कर रहे थे। 

जिला नोडल स्वीप एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप, निगमायुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, अपर  कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खांडे, अन्य अधिकारी कर्मचारी  सहित स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली में शामिल होकर नगरवासियों को मतदाता जागरुकता के लिए प्रोत्साहित किया। 

एसडीएम सीमा पात्रे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर जिला कार्यालय से निकलकर शहर के कोसाबाड़ी, सुभाष चौक घंटा घर जैसे मुख्य मार्गों से होते हुए मिनी माता गर्ल्स महाविद्यालय में समाप्त हुई, जहाँ उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी व छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *