छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पंडित रविशंकर शुक्ल एवं शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर 02 अगस्त 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय पं. रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रविशंकर जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के राष्ट्रीय आंदोलनों में शीर्ष भूमिका निभाई। उन्होंने छत्तीसगढ़ में जन-जागरूकता लाने का महत्वपूर्ण काम किया। रविशंकर जी अच्छे वकील, राजनेता होने के साथ ही अच्छे वक्ता और लेखक भी थे।बघेल ने कहा कि रविशंकर शुक्ल जी आधुनिक मध्यप्रदेश के निर्माता के रूप में भी जाने जाते है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उनकी स्मृति में सामाजिक, आर्थिक तथा शैक्षिक क्षेत्र में अभिनव प्रयत्नों के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान स्थापित किया गया है। छत्तीसगढ़ की उन्नति और यहां सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए रविशंकर जी के प्रयास चिरकाल तक याद किए जाएंगे।
     मुख्यमंत्री बघेल ने विद्याचरण शुक्ल को याद करते हुए कहा कि विद्याचरण जी ने केन्द्रीय मंत्री के रूप में कई सालों तक छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया और देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विकास की राहें भी प्रशस्त की। भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने संचार, गृह, रक्षा, वित्त, योजना, विदेश, संसदीय कार्य मंत्रालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। वह एक कुशल राजनेता और प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं। बघेल ने कहा है कि झीरम घाटी नक्सली हमले में विद्याचरण जी की शहादत, छत्तीसगढ़ कभी भुला नहीं पाएगा। छत्तीसगढ़ के लिए उनका अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

भोपाल में रिश्तों की मिसाल! बेटे के निधन के बाद सास-ससुर ने विधवा बहू का कराया पुनर्विवाह, पिता बनकर किया कन्यादान

भोपाल में रिश्तों की मिसाल! बेटे के निधन के बाद सास-ससुर ने विधवा बहू का कराया पुनर्विवाह, पिता बनकर किया कन्यादान

 भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रिश्तों को नई परिभाषा देने वाली एक भावुक…

23 minutes ago
CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश

CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश

रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास…

44 minutes ago
तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि :…

48 minutes ago
‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

ग्वालियर मध्य प्रदेश में अपराधियों को कानूनी लूपहोल (कमियों) का फायदा पहुंचाकर कोर्ट से छुड़ाने…

1 hour ago
हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

इंदौर  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव…

1 hour ago
CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…

2 hours ago