छत्तीसगढ़

कोरिया : अब मतदाता बनना हुआ आसान : प्रारंभ है नए मतदाता जोड़ने का काम

मतदान केंद्रों में 2 एवं 3 सितम्बर को विशेष शिविर का आयोजन

कोरिया, 31 अगस्त 2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों में 2 एवं 3 सितम्बर 2023 को विशेष शिवरों का आयोजन किया जा रहा है।
लंगेह के निर्देशानुसार इन शिविरों में विभिन्न प्रकार के कार्य किए जाएंगे, जिनमें मतदाता सूची में नाम दर्ज न होने पर आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। नाम, स्थान, पता की गलत प्रविष्टि होने पर सुधार करवाया जा सकता है। मृत अथवा स्थानान्तरित मतदाताओं का नाम हटवाया जा सकता है । नवीन फोटो युक्त मतदाता परिचय पत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन दिया जा सकता है। आधार नम्बर को मतदाता परिचय पत्र के साथ जोड़ा जा सकता है। दिव्यांग मतदाता के रूप में स्वयं को चिन्हित करवाया जा सकता है, इसके अलावा 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष होने पर अपने बीएलओ से सम्पर्क कर सकते हैं अथवा वोटर हेल्प लाइन एप्प या वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से आन लाइन फॉर्म 6 भर सकते हैं। वैसे यह कार्य 11 सितम्बर 2023 तक चलेगा।
लगातार निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों द्वारा विभिन्न फॉर्म के बारे में जानकारी दिए जा रहे हैं, जिसमें फॉर्म- 6 नवीन मतदाता बनने के लिए। फॉर्म-6 बी आधार से मतदाता पहचान पत्र जोड़ने के लिए। प्रपत्र -7 मृत/ स्थायी रूप से स्थानान्तरित मतदाताओं के नाम हटाने के लिए। फार्म -8 संशोधन, स्थानान्तरण एवं प्रतिस्थापन मचपब प्राप्त करने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
लंगेह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं खासकर नए वोटर जिनके उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो। बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि दिव्यांग, निशक्तजनों, तृतीय लिंग, बुजुर्ग, बीमार, नए वर-वधू आदि के नाम मतदाता सूची में जोड़ें ताकि लोकतंत्र का सबसे बड़े पर्व मतदान में भाग ले सके।

kgnews

Recent Posts

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

रायगढ़। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले…

32 minutes ago
इंदौर में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पहचान छिपाने के दावे के बीच आरोपी गिरफ्तार; सिलीगुड़ी से MP पहुंची पीड़िता

इंदौर में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पहचान छिपाने के दावे के बीच आरोपी गिरफ्तार; सिलीगुड़ी से MP पहुंची पीड़िता

 इंदौर  धार्मिक पहचान छुपाकर गायिका के साथ दुष्कर्म करने वाले मुस्लिम युवक को बाणगंगा पुलिस…

39 minutes ago
CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

रायपुर : खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के…

45 minutes ago
CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…

48 minutes ago
इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर  इंदौर हाई कोर्ट ने एक महिला को गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है.…

49 minutes ago
CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

रायपुर : हिंसा की राह छोड़ जब कोई मुख्यधारा में लौटता है, तो न सिर्फ…

53 minutes ago