छत्तीसगढ़

कोरिया : कलेक्टर-एसपी ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

मादक पदार्थों के अवैध भण्डारण, विक्रय और परिवहन पर होगी कड़ी कार्यवाहीं

कोरिया, 6 अगस्त, 2023

आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने कलेक्टरेट सभागृह में संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था सहित मादक पदार्थो के अवैध भण्डारण, विक्रय व परिवहन के संबंध में संबंधित अधिकारियों से बैठक लेकर जानकारी प्राप्त की।
बता दें आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जिले के संवेदनशील क्षेत्र की पहचान करें। जिले में अंतर्राज्जीय बैरियर सहित वन विभाग के सभी बैरियर और सीमा प्रवेश क्षेत्रों के सभी प्रमुख मार्गों पर कड़ी चौकसी और निगरानी करने के भी निर्देश दिए।
        कोरिया जिले में मादक पदार्थों के अवैध भण्डारण, परिवहन और विक्रय पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन मिशन मोड पर है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकन भी किया जा रहा है तथा अपराधी प्रवृत्तियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। जिले के भीतर मादक पदार्थों के अवैध भण्डारण, विक्रय और परिवहन के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा से प्रवेश कर अन्य राज्यों के लिए जाने वाली सभी छोटी-बड़ी परिवहनों पर भी कड़ी मॉनिटरिंग और चौकसी बरतने कोरिया जिले से लगे सूरजपुर एवं मनेन्द्रगढ़ जिले तथा मध्यप्रदेश राज्य से आने वाले व अन्य अंदरूनी मार्गाे पर सतत निगरानी के भी निर्देश दिए साथ ही जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी व कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
       कलेक्टर ने मतदान दलों के रूट-चार्ट तैयार करने और बाहर से आने वाली सभी सुरक्षा फोर्स को ठहराने के लिए मूलभूत सुविधाओं सहित भवनों को चिन्हांकित करने के निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने बैठक में सयुंक्त टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि संयुक्त टीम पूरी पारदर्शिता के साथ कार्यवाही करे। सभी कार्यवाही की उच्च कार्यालय को तत्काल सूचना दें। उन्होंने आबकारी विभाग सहित सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों पर गुजरने वाली सभी छोटी-बडी वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए।
       बैठक में जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नंदिनी साहू, संयुक्त कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम, डिप्टी कलेक्टर श्री राकेश कुमार साहू सहित आबकारी विभाग के अधिकारी, तहसीलदार और थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

7 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

8 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

8 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

8 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

8 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

8 hours ago