जिले में एक मादा और एक नर भालू के साथ उसके दो शावक कुएं में गिर गए। ग्राम पंचायत सोंस के उपसरपंच की सूचना पर कोरिया वन मंडल के एसडीओ अखिलेश मिश्रा और उनकी पूरी टीम मौके पर पहुंच गई है। भालुओं को कुएं से निकालने की कोशिश की जा रही है।
इस संबंध में एसडीओ वन अखिलेश मिश्रा ने बताया कि एक मादा और एक नर भालू के साथ उसके दो शावक कुएं में गिर गए हैं, रात की घटना बताई जा रही है। पहले बांस से उन्हें ऊपर लाने की कोशिश की गई, अब जेसीबी से उन्हें बाहर लाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कोरिया वन मंडल के बैकुंठपुर रेंज में ग्राम पंचायत सोंस के एक कुएं में एक मादा और एक भालू के साथ उसके दो शावक गिरे। रात भर उन्होंने खुद को कुएं से निकालने की भरपूर कोशिश की।
सुबह भालुओं की आवाज सुनकर ग्रामीण कुएं के करीब आये तो 4 भालुओं को गिरा देखा । समाचार लिखे जाने दोपहर 2 बजे तक वन अमला भालुओं के रेस्क्यू में जुटा हुआ है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…