छत्तीसगढ़

कोरिया : जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न

कोरिया: जिला स्तरीय सलाहकार परामर्शदात्री समिति एवं पुनरीक्षण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक स्थानीय कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर ने आगामी 25 सितम्बर को आयोजित होने वाले क्रेडिट केम्प की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बैंकों के माध्यम से संचालित विभिन्न शासकीय ऋण योजनाओं की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए इसमें प्रगति लाने हेतु जोर देते हुए बैंकों को निर्देश दिए कि वे किसानों, महिलाओं और छोटे उद्यमियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराएं।

बैठक में प्रमुख रूप से पीएम स्वनिधि, स्टैंड अप इण्डिया, स्व सहायता समूह, मुद्रा ऋण, पशुपालन केसीसी, सहित अन्य शासन द्वारा प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए जाने वाले स्वरोजगार ऋणों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से अधिक से अधिक प्रकरण तैयार कर बैंकों में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही बैंक अधिकारियों को भी ऋण प्रकरण निर्धारित समय सीमा निपटारा करने तथा अपने लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा स्वयं सहायता समूह ऋण एवं लखपति दीदी योजनांतर्गत मुद्रा ऋण के प्रकरण तय समयसीमा मे निराकरण करने निर्देष तथा जिले का ऋण जमा अनुपात बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान अग्रणी बैंक प्रबंधक प्रमोद कुमार द्वारा विभिन्न बैंकों के कार्य निष्पादन तथा अपने-अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता में काफी सुधार हुआ है और अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों एवं बैंक प्रबंधकों के साथ टीम वर्क से कार्य करते हुए आगामी बैठक से पूर्व और भी बेहतर परिणाम देने की अपील की गई।

बैठक में रिजर्व बैंक के एल.डी.ओ. नाबार्ड के डी.डी.एम, एवं विभिन्न बैंक शाखा प्रबंधक, महाप्रबंधक उद्योग, उप संचालक कृषि, उप संचालक पशुपालन, कार्यपालन अधिकारी अंत्यव्यवसायी, सहायक संचालक उद्यान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

24 जून को रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम—केंद्रीय…

6 hours ago
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़…

6 hours ago
भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय भूमि की सुरक्षा और…

6 hours ago
मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा मंगलवार को नई…

6 hours ago
कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रोजगार के क्षेत्र में…

6 hours ago
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

रायपुर राज्य में डिजिटल गवर्नेंस के तेजी से बढ़ते दायरे और शासकीय सेवाओं के बढ़ते…

7 hours ago