कोरिया : तस्कीन की नई छत पर गिर रही हर बूंद होगी सुरक्षित

मोर गांव मोर पानी महाअभियान से जुड़कर उठाया कदम

प्रधानमंत्री आवास में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर पेश की मिशाल

कोरिया, जब आप सकारात्मक परिवर्तन को अपने जीवन में आगे बढ़ कर अपनाते हैं तो आप स्वयं ही मिशाल बन जाते हैं।आप जिस स्तर पर रहकर सुधार करना चाहें कर सकते हैं ऐसी ही सकारात्मक खबर कोरिया जिले से है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा जारी मोर गांव मोर पानी महाअभियान से जुड़कर ग्राम पंचायत सोरगा में रहने वाली तस्कीन खातून ने कोरिया जिले में जल संरक्षण हेतु एक नया मानक तैयार कर दिया है। उनके इस सराहनीय कार्य का सकारात्मक प्रभाव पूरे क्षेत्र में फैल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की हितग्राही तस्कीन खातून ने बड़े शहरों में अपनाई जाने वाली रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए स्वयं अपने नव निर्मित आवास पर बनवा लिया है। 

कोरिया जिले के जनपद पंचायत बैकुंठपुर में प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ग्राम सोरगा में रहने वाली तस्कीन खातून को गत वर्ष अपना पक्का मकान बनाने हेतु अनुदान प्रदान किया गया। इन्होंने अपनी कमाई हुई कुछ रकम के साथ अपने पक्के मकान का सपना पूरा कर लिया है। इसके बाद आवास निर्माण में बची हुई सामग्री टूटी हुईं ईंट आदि से सोखता पिट बनवाया और नए आवास की छत के पानी की निकाशी को पाइप के माध्यम से सोखते गड्ढे तक जुड़वा लिया है।

क्या कहती हैं हितग्राही तस्कीन

जिले में जल संरक्षण हेतु चल रहे अभियान से हमने प्रेरणा ली, जब तक हम सभी अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझेंगे तब तक मोर गांव मोर पानी महाअभियान से जल संरक्षण का काम अधूरा ही रह जाएगा। इसलिए हमने कलेक्टर कोरिया की अपील पर अपने नए आवास में जल संरक्षण हेतु हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवा लिया है और मै आग्रह करती हूं कि सभी अपने छत में गिरने वाली हर बूंद को बचाएं।

कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी ने सोरगा ग्राम पंचायत में तस्कीन खातून के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में मोर गांव मोर पानी महाअभियान अंतर्गत जिले में आवा पानी झोंकी अभियान चलाया जा रहा है और यह पहल आने वाले समय में कोरिया को जल संरक्षण हेतु एक अलग पहचान दिलाने में मदद करेगी।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

2 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

2 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

2 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

3 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

3 hours ago