छत्तीसगढ़

कोरिया : पी.सी.एन.डी.टी. एक्ट के प्रावधानों का पालन सभी सोनोग्राफी सेंटर में सुनिश्चित करें- कलेक्टर लंगेह

जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

 कोरिया 06 जुलाई 2023

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में पी.सी. एण्ड पी.एन.डी.टी. एक्ट के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने सोनोग्राफी सेंटरों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिये। उन्होनें बैठक में निर्देशित किया कि पी.सी.एन.डी.टी. एक्ट का पालन सभी सोनोग्राफी सेंटर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कराना हमारी प्राथमिकता है। यह एक बेहद महत्वपूर्ण अधिनियम है। इसके अंतर्गत नियमों का उल्लघंन न हो।
    बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले में सोनोग्राफी केन्द्रों एवं पंजीकृत संस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर नवीन पंजीयन, वैधता, फार्म-एफ में जानकारी संधारण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि फार्म-एफ का ऑनलाईन एवं ऑफलाईन दोनों स्थितियों में अद्यतन संधारण सुनिश्चित करें। कोरिया जिले में 02 शासकीय एवं 04 निजी कुल 06 सोनोग्राफी संस्था पंजीकृत है। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. सेंगर, जिला नोडल अधिकारी डॉ. राजेन्द्र बंन्सरिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिंस जायसवाल, लीगल एक्सपर्ट श्री ध्रुव कश्यप सहित जिला सलाहकार समिति के सदस्य उपस्थित थे।
    पी.सी.एण्ड पी.एन.डी.टी. एक्ट-1994-पूर्व-गर्भाधान और पूर्व प्रसव निदान तकनीक अधिनियम क्या है- गर्भधारण से पहले या बाद में, लिंग चयन के निषेध के लिए और अनुवांशिक असामान्यताओं या मेटाबोली संबंधी विकारों या क्रोमोसोमल असामान्यताओं या कुछ जन्मजात विकृतियों का पता लगाने के प्रयोजनों के लिए प्रसव पूर्व निदान तकनीकों के विनियमन के लिए एक अधिनियम है। लिंग अवधारण के लिए एैसी तकनीकों के, जिनके कारण स्त्री लिंगी भू्रण वध हो सकता है, दुरूपयोग के निवारण तथा उससे जुडे़ या प्रासंगिक मामलों के लिए यह अधिनियम बनाया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

9 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

9 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

9 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

9 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

9 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

9 hours ago