छत्तीसगढ़

कोरिया : महामारी और प्राकृतिक आपदा में अपने परिजनों को खो चुके परिवारों के प्रति संवेदना रखते हुए संपर्क कर सहायता राशि मिलने का सत्यापन करें – कलेक्टर श्री शर्मा

कलेक्टर ने जिला कलेक्ट्रट कार्यालय का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सभी कार्यालयों में पहुंचकर विभाग प्रमुख अधिकारियों से बात की और विभाग की गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री शर्मा ने स्थापना कक्ष में पहुंचकर कोविड से मृत की स्थिति में परिजनों को दी जाने वाली कोविड सहायता राशि की जानकारी ली। इसी तरह उन्होंने राजस्व परिपत्र 6-4 के तहत प्रकरणों और निराकरण की जानकारी ली। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि महामारी और प्राकृतिक आपदा में अपने परिजनों को खो चुके परिवारों के प्रति संवेदना रखते हुए कोविड सहायता राशि और विगत 6 माह के आरबीसी 6-4 के हितग्राहियों से फोन नंबर पर संपर्क कर राशि मिलने का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश अपर कलेक्टर को दिए।
उन्होंने शिकायत शाखा में समय सीमा में लंबित, जनचौपाल, पीएम पोर्टल में लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और सभी संबंधितों से प्रकरणों पर प्रगति रिपोर्ट लेने के भी अपर कलेक्टर को निर्देश दिए। ट्रेज़री विभाग में निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्टाम्प पेपर की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी तहसीलों में कम दर वाले स्टाम्प उपलब्ध रहें। इसी तरह निरीक्षण के दौरान उन्होंने सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग को 2015 से अब तक के निर्माण कार्यों की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मास्क चेकिंग अभियान जारी रखने के निर्देश
कलेक्टर श्री शर्मा ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मास्क चेकिंग अभियान जिले में जारी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए मास्क पहनना बेहद जरूरी है। जिले में लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करते हुए चेकिंग और चालानी कार्यवाही जारी रखें

kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

29 minutes ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

33 minutes ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

36 minutes ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

44 minutes ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

47 minutes ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

50 minutes ago