कृषकों एवं पशुपालकों को पशुओं के रोका छेका करने किया गया प्रोत्साहित
कोरिया, 21 जुलाई 2023
पशु चिकित्सा सेवायें कोरिया के उप संचालक ने बताया कि 6 से 17 जुलाई तक कोरिया एवं एमसीबी जिले में रोका छेका अभियान का आयोजन किया। रोका छेका अभियान अंतर्गत जिले के गौठानों में स्व-सहायता समूहों, गौठान प्रबंधन समितियों, ग्रामीणों, कृषकों, पशुपालकों की बैठक आयोजित कर पशुओं के रोका छेका करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। जिससे बारिश के मौसम में बोये गये फसलों की पशुओं से सुरक्षा एवं सड़क पर होने वाली दुर्घटना से जन एवं पशु हानि को रोका जा सके।
उन्होनें बताया कि अभियान के अंतर्गत विभाग द्वारा गौठानों में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविरों का भी आयोजन किया गया। जिसमें कृषकों एवं पशुपालकों के पशुओं का आवश्यकतानुसार उपचार, बधियाकरण, कृत्रिम गर्भाधान एंव डिवर्मिग कर औषधियों का वितरण किया गया। इस अभियान में कोरिया जिले के 81 एवं एमसीबी जिले के 85 कुल 166 गौठानों में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर ग्रामीणों व गौठान प्रबंधन समितियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस शिविर में पषुपालों द्वारा कुल 7060 पशु लाए गए, जिसमें 893 पशुओं का उपचार एवं 6178 पशुओं का टीकाकरण (गलघोंटू एवं एक टॅगिया) किया गया। साथ ही 3975 औषधिक वितरण, 2920 डिवर्मिग एवं 06 धान पैरा यूरिया उपचार प्रदर्शन किये गये।
कृषक एवं पशुपालकों से अपील की गई है कि फसलों की कटाई एवं ढुलाई तक अपने पशुओं का घर पर ही रोका छेका कर अधिक से अधिक संख्या में अपने पशुओं को चराने एवं चारा पानी के लिए गौठानों में लेकर आए और निःशुल्क पशु चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठावें।
रायपुर. 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन (CGPRA) की ओर…
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद के सदस्यों…
बड़वानी बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जलगोन में एक युवती को कुछ…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई मंत्रि-परिषद की बैठक…
रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने विभाग के सेतु परिक्षेत्र और…
बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…