छत्तीसगढ़

कोरिया : विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली रिटर्निग आफिसर एवं सहायक रिटर्निग आफिसरों की बैठक

कलेक्टर ने निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के दिये निर्देश

कोरिया 28 अगस्त 2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रोरेट सभा में रिटर्निग आफिसर एवं सहायक रिटर्निग आफिसरों की बैठक ली। बैठक में विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली और निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया।
बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने मतदाता सूची में नये मतदाताओं का नाम जोड़ने, मतदाता सूची नाम हटाने एवं मौजूदा मतदाता सूची के प्रविष्ट में सुधार तथा एपिक का प्रतिस्थापना हेतु उपयोग की जाने वाली फार्म 6, 7 एवं 8 हेतु प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। उन्होनें प्राप्त आवेदनों को शीध्र निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने एस.ई.सी.एल क्षेत्र में फार्म 7 के प्रकरणों को एस.ई.सी.एल प्रबंधन से जानकारी प्राप्त कर निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होनें सभी रिटर्निग आफिसर एवं सहायक रिटर्निग आफिसरों कोे मतदाता सूची की शुद्व एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए व्यक्तिगत रूप से जॉच करने के निर्देश दिये। 18 से 19 वर्ष के नये मतदाताओं, दिव्यांग, 80 प्लस तथा तृतीय लिंक के मतदाताओं को प्राथमिकता से मतदाता सूची में शामिल करने को कहा।
कलेक्टर श्री लंगेह ने अधिकारियों से कहा कि जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाता, मतदान से वंचित न हो इसके लिए अधिक से अधिक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश स्वीप के नोडल अधिकारियों को दिये। उन्होनें जिले में शराब, नगदी और फ्रीबीज के परिवहन पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए साथ ही आदर्श आचार संहिता के लागू होने का इंतजार न करते हुए ऐसे मामलों में तत्परता से कार्यवाही करने को कहा। बैठक में विधानसभा निर्वाचन के लिए पोस्टल बैलेट की आवश्यकता, कम्युनिकेशन प्लान, निर्वाचन संपन्न कराने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण, कानून-व्यवस्था की स्थिति और स्वीप  (SVEEP)  गतिविधियों की भी समीक्षा की। कलेक्टर श्री लंगेह ने नोडल अधिकारियांे से सभी मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाए जैसे पेयजल, शेड, बिजली, शौचालय एवं द्विव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नंदिनी साहू, रिटर्निग आफिसर श्रीमती अकिंता सोम एवं सहायक रिटर्निग आफिसर उपस्थित थे

kgnews

Recent Posts

CG : भारी बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में …

CG : भारी बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में …

रायपुर: दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में एक्टिव हो गया है। पिछले 24 घंटों में सरगुजा…

37 seconds ago
CG : घर में आग लगने से गैस सिलेंडर फटा, युवक गंभीर रूप से झुलसा …

CG : घर में आग लगने से गैस सिलेंडर फटा, युवक गंभीर रूप से झुलसा …

बिलासपुर। रतनपुर के कृष्णा अर्जुनी तालाब के पास बुधवार शाम एक मकान में लगी आग…

4 minutes ago
CG : बाथरूम साफ नहीं होने से बिलासपुर सिम्स में फैली बदबू …

CG : बाथरूम साफ नहीं होने से बिलासपुर सिम्स में फैली बदबू …

बिलासपुर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में एक बार फिर…

8 minutes ago
CG : बलौदाबाजार में एक्सीडेंट, शराब दुकान के 2 कर्मचारियों की मौत …

CG : बलौदाबाजार में एक्सीडेंट, शराब दुकान के 2 कर्मचारियों की मौत …

बलौदाबाजार। जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां…

12 minutes ago
CM हेल्पलाइन में 1.77 लाख शिकायतें 3 महीने से लंबित, जनता की सुनवाई पर लगा ब्रेक!

CM हेल्पलाइन में 1.77 लाख शिकायतें 3 महीने से लंबित, जनता की सुनवाई पर लगा ब्रेक!

भोपाल  प्रदेश में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बनाई गई मुख्यमंत्री…

29 minutes ago
समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान

समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते…

50 minutes ago