छत्तीसगढ़

कोरिया : विधानसभा निर्वाचन 2023 मतदाता जागरूकता कार्ययोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

दिव्यांग मतदाताओं के सुगम एवं समावेशी मतदान हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर की गई चर्चा

कोरिया 16 अगस्त 2023

आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के मतदाता जागरूकता कार्ययोजना का समीक्षा बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नंदनी साहू मतदाता जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी श्री के. के. गुप्ता सहित, जिला स्तरीय स्वीप कोर के समिति के सदस्य गण व दिव्यांग व थर्ड जेण्डर के मतदाता उपस्थित थे।
बैठक में दिव्यांग मतदाताओं के सुगम एवं समावेशी मतदान हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने मतदान केन्द्रवार दिव्यांग मतदाताओं का चिन्हांकन कर डाटाबेस संधारित करने के निर्देष दिए उन्होंने ने ऐसे दिव्यांगजन जो मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है उनके नाम को मतदाता सूची में पंजीकृत करने की कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं के मतदान में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने हेतु सुगम समावेषी मतदान हेतु विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देष दिए।
जिला स्तरीय स्वीप कोर समिति की बैठक में महिला मतदाताओं का सम्मेलन, एमडीएम महिला समूह सहायिका एमडीएम सफाई कर्मचारियों, विकासखंड के अंतर्गत समस्त विद्यालयों के बच्चों का संकुल स्तर पर, महिला बाल विकास विभाग के कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का सम्मेलन, विकासखण्ड के पांच बडे़ ग्राम पंचायतों में मतदाताओं का सम्मेलन आयोजित करने तथा एसईसीएल क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

10 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

10 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

10 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

10 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

10 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

10 hours ago