छत्तीसगढ़

कोरिया  : सैंकड़ों युवाओं को मिली पसंद की नौकरी

जिला प्रशासन के समन्वय से जिले के लाइलीहुड कॉलेज में रोजगार मेला व ऋण वितरण का आयोजन किया गया। रोजगार मेले के अवसर पर जिले में जहां एक ओर युवाओं को निजी संस्थानों में नौकरी दिलवाई गई वहीं दूसरी ओर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिये विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत लोन भी दिया गया।

शासकीय लाइवलीहुङ कॉलेज, बैकुण्ठपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासन के विभिन्न योजनाओं के तहत स्वरोजगार हेतु लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ स्वीकृति पत्र वितरित किये गए। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कौशल विकास प्राधिकरण एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र  बैकुंठपुर, जिला कोरिया द्वारा लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में रोजगार मेले औऱ लोन मेले आयोजन किया गया था जिसके तहत आठ नियोजक उपस्थित हुए, 509 रिक्तियां प्राप्त हुई जिनके द्वारा प्रारंभिक रूप से 189 बेरोजगारी भत्ता प्राप्त सहित अन्य आवेदकों का चयन किया गया। जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पश्चात नियोजको द्वारा अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

 विदित हो कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए समय समय पर जिला प्रशासन द्वारा रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है, इसके तहत बैकुंठपुर के लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में रोजगार मेला व लोन मेला का आयोजन किया गया था ताकि पात्र हितग्राहियों को रोजगार व स्वरोजगार उपलब्ध हो सके।

बता दें राज्य सरकार, युवाओं के हित में अनेक योजनाएं शुरू की है, वहीं प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता भी दिया जा रहा है।

इस अवसर पर संसदीय सचिव व बैकुण्ठपुर विधायक ’अम्बिका सिंह देव ने कहा कि’ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत पौने पांच वर्षों में रोजगार के अनेक अवसर दिए हैं। करीब सभी विभागों, मण्डल, आयोग, बोर्ड में सरकारी नौकरी के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए और हजारों बेरोजगार युवाओं को इसका लाभ भी हुआ है।

कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने’ ’युवाओं से कहा कि’ आप लोग जिस फील्ड में काम करोगे, वहाँ एक अलग पहचान बनाओ ताकि सुदूर अंचल कोरिया को अपने काम, लगन व जुनून से भी जाना जाए। लंगेह ने रोजगार प्राप्त युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा जब तक आपकी मंजिल प्राप्त न हो जाए कड़ी मेहनत औऱ ईमानदारी से परिश्रम करते रहें।

 सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा’ रोजगार मेला आपको चुनौती को स्वीकार करने की सीख देगी, जिस ट्रेड के लिए चयन हुआ है वहाँ अपने स्किल का उपयोग करें औऱ लगन के साथ काम करें। बेरोजगारी भत्ता प्राप्त युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है कि एक ही छत के नीचे जिला प्रशासन की पहल से उन्हें बिना किसी शुल्क व परिश्रम के जिले में बुलाकर यह अवसर मिल रहा है। रोजगार मेले के अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं सहित विभागीय अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

7 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

8 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

8 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

8 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

8 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

8 hours ago