कोरोना वैक्सीन की चौथी खेप पहुंची रायपुर, दूसरी बार भेजी गई है कोवैक्सीन

रायपुर। कोरोना को हराने के लिए वैक्‍सीनेशन की मुहिम अब नहीं थमेगी। केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीन की चौथी खेप सोमवार को भेज दी है। माना एयरपोर्ट पर खेप पहुंचते ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों के चेहरे खिल उठे। वैक्सीन के पांच बाक्स को राज्य वैक्सीननेशन भंडारण गृह में रखा गया है।राज्य टीकाकरण अधिकारी डाक्‍टर अमर सिंह ठाकुर ने बताया यह कोवैक्सीन की दूसरी खेप है। इससे पहले केंद्र सरकार ने 34 हजार कोवैक्सीन भेजी थी। बता दें कि कोवैक्सीन का ट्रायल पूरा हुए बिना लोगों को यह वैक्सीन लगाने पर स्वास्थ्य मंत्री ने आपत्ति जताई थी। फिलहाल यह वैक्सीन राज्य वैक्सीन भंडारण गृह में रखा गया है, जिसे अनुमति के बाद ही लगाया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहली बार वैक्सीन की 3.23 लाख खेप भेजी गई थी। यह सीरम इंस्‍टीट्यूट द्वारा निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन है। वहीं, दूसरी खेप में 2.65 लाख वैक्सीन भेजी गई थी। इस वैक्सीन को ही अभी स्वास्थ्य, पुलिस, प्रशासन के पंजीकृत कर्मियों को लगाया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 1.67 हज़ार से अधिक को कोरोना वैक्सीन लगाया गया है। कोरोना वैक्सीन का दो डोज 28 दिनों में लगना है। ऐसे में जिन्हें पहला डोज लग चुका है, समय अवधि के भीतर दूसरे डोज की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

59 minutes ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

1 hour ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

1 hour ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

1 hour ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

2 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

2 hours ago