अवर्गीकृत

खाली पेट हींग का सेवन सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद

हमारे किचन में हींग का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। हींग के सेवन से कई बीमारियों से आपको आसानी से छुटकारा मिलता है। इसमें मौजूद गुण अपच, पेट में गैस और कब्ज की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। खाली पेट हींग खाने के फायदे भी अनेकों हैं। अगर आप पेट से जुड़ी समस्या से पीड़ित हैं तो खाली पेट हींग आपके लिए बेहद असरदार साबित होगा। हींग में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन दर्द दूर करने के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं खाली पेट हींग का सेवन करने से किन बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

इन समस्याओं में है कारगर:

पाचन के लिए फायदेमंद: हींग में मौजूद औषधीय गुण अपच की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। खाली पेट एक चुटकी हींग खाने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियों में फायदा मिलेगा। अपच या पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर हींग का सेवन करते हैं।

पेट दर्द में फायदेमंद: हींग का सेवन पेट के लिए बेहद असरदार साबित हुआ है। हींग में मौजूद गुण ब्लोटिंग और पेट में गैस की समस्या को चुटकियों में दूर करते हैं। कई बार पेट में दर्द गैस या ब्लोटिंग की वजह से होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना चुटकी भर हींग का सेवन खाली पेट करना फायदेमंद माना जाता है।

ब्लड प्रेशर करता है रेगुलेट: हींग शरीर में ब्लड क्लॉट को रोकता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।  रोजाना सुबह के समय हींग का पानी पीने से ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में फायदा मिलता है। हालांकि इसका सेवन करने से पहले आप अपने डॉक्टर से एक बार कंसल्ट ज़रूर करें।

सिरदर्द में फायदेमंद: अगर आप सिरदर्द से परेशान हैं तो हींग का खाली पेट सेवन बहुत फायदेमंद होगा। हींग में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सिरदर्द की समस्या को छू मंतर करती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप डॉक्टर की सलाह लेकर हींग का सेवन कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

17 minutes ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

32 minutes ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

1 hour ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

1 hour ago
पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश

पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश

भोपाल  राज्य शासन से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश मिलने के बाद निगम प्रशासन…

2 hours ago
MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट

भोपाल  प्रदेश में मानसून की जोरदार वर्षा हो रही है। रविवार को राजधानी भोपाल सहित…

2 hours ago