छत्तीसगढ़

खैरागढ़ : कलेक्टर ने दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं को दिलाया शपथ

साल, श्री फल देकर किया सम्मानित

मतदान केंद्रों में रैम्प एवं व्हीलचेयर की होगी सुविधा

खैरागढ़, 16 अगस्त 2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाया और साल, श्रीफल देकर किया सम्मानित। इस दौरान उन्हें निर्वाचन में उपलब्ध सुविधाओं और वैकल्पिक पोस्टल बैलेट की जानकारी देकर, मतदान हेतु प्रोत्साहित किया गया।
’मतदान केंद्रों में वृद्धजन मतदाताओं के लिये दृष्टिगत रैम्प एवं व्हीलचेयर की होगी सुविधा’
जिला कार्यालय में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में उपजिला निर्वाचन अधिकारी और अपर कलेक्टर डी. एस. राजपूत के साथ स्वीप नोडल और संयुक्त कलेक्टर आभा तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को स्वीप अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मतदान करने वाले दिव्यांगों और वृद्धजनों का सम्मान किया। उन्हें आगामी विधानसभा निर्वाचन में वैकल्पिक पोस्टल बैलेट की सुविधा से अवगत कराया गया। जानकारी दी गई कि मतदान केन्द्रों में वृद्धजन मतदाताओं के दृष्टिगत रेम्प एवं व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें सम्मानित किया गया।  
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि मतदान के महत्व के प्रति जागरूक कराने में बुजुर्ग मतदाताओं की अहम भूमिका है। उन्हें अन्य दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। कलेक्टर ने  वृद्ध मतदाताओं के दृष्टिगत बीएलओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर टंकेश्वर साहू, उपसंचालक गणेश राम वर्मा, के.के.वर्मा सहित स्वीप और निर्वाचन कार्यक्रम से जुड़े स्काउट के विद्यार्थी, अधिकारी, कर्मचारी और वृद्धजनों के परिजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…

32 minutes ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…

42 minutes ago
उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान, गर्भगृह की बढ़ी भव्यता

उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान, गर्भगृह की बढ़ी भव्यता

उज्जैन   धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर का गर्भगृह अब चांदी की…

2 hours ago
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर

रायपुर राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मोरकुटूम्ब की रहने वाली मितानीन प्रशिक्षक …

2 hours ago
बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय

बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय

रायपुर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन…

2 hours ago
​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी…

3 hours ago