खैरागढ़। प्रदेश में सत्ता पर काबिज होने के बाद अब बीजेपी ने नगरीय निकायों में भी अपनी पकड़ मजबूत करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में बीजेपी की पार्षद गिरिजा चंद्राकर विजयी रहीं, जिन्हें 12 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 6 वोट से संतोष करना पड़ा। जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ जश्न मनाया। प्रदेश अध्यक्ष किरन सिंह देव ने इस चुनाव के लिए प्रदेश महामंत्री रामजी भारती और प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था, जिनकी निगरानी में चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। पार्टी को उम्मीद है कि इन नियुक्तियों से आगे भी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन होगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *