खैरागढ़ | ठेलकाडीह में शनिवार को मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 एमयू 5438 ने बाइक सवार मोहम्मद आमिर निवासी ओपी चिखली, राजनांदगांव को पीछे से टक्कर मार दी। ग्राम ठेलकाडीह में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे में युवक को सिर, हाथ और घुटने में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल राजनांदगांव रेफर किया गया। पुलिस ने पीड़ित के ससुर दिलशान अहमद की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 125(ए) व 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने हादसा होते देखा था।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *