CG : अवैध संबंध के शक में परिवार पर जानलेवा हमला, मां की हत्या और 6 घायल ...

खैरागढ़ | ग्राम चिखलदाह में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में पुलिस जवान घायल हो गया। जानकारी के अनुसार खैरागढ़ पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक सोमनाथ पिता किशोर दास टंडन (38 वर्ष) निवासी पांडादाह अपनी ड्यूटी कर अपने निवास स्थान जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे हार्वेस्टर के कटर से टकरा कर घायल हो गए।

उसे वाहन के माध्यम से सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया। बताया गया कि आरक्षक के बाया पैर, दाया हाथ में गंभीर चोट लगी है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव भेजा गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *