छत्तीसगढ़

CG : रायपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर पहुंची रायपुर

एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत

आज रायपुर एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त की राशि करेंगी जारी

रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची। राष्ट्रपति मुर्मु का माना विमानतल पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, विधायक खुशवंत सिंह साहेब ने राष्ट्रपति मुर्मु को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुर्मु छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आज पूर्वान्ह 11 बजे वायु सेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंची। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु रायपुर एवं दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। रायपुर स्थित एम्स का द्वितीय दीक्षांत समारोह राष्ट्रपति मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति मुुर्मु के मुख्य आतिथ्य में एनआईटी का 14वां  दीक्षांत समारोह अपरान्ह 3.30 बजे से आयोजित होगा।  

राष्ट्रपति मुर्मु 25 अक्टूबर को संध्या 5.15 बजे से 6.30 बजे तक पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वह पुरखौती मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत दीवाली से पहले 70 लाख हितग्राही महिलाओं को 9वीं किस्त की एक-एक हजार रूपए की राशि रिमोट का बटन दबाकर उनके बैंक खाते में अंतरण करेंगी। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य की हितग्राही महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। राज्य में इस योजना के तहत अब तक 8 किस्तों में हितग्राही महिलाओं को 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जा चुका है। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण करेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रथम प्रतियां राष्ट्रपति मुर्मु को भेंट करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रपति स्थानीय जनजातीय समुदाय की लोगों से मुलाकात एवं चर्चा करेंगी।

kgnews

Recent Posts

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

5 minutes ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

10 minutes ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

15 minutes ago
CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

कवर्धा । पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई…

16 minutes ago
‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़

‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़

चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के अंतर्गत…

23 minutes ago
CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज जिला…

32 minutes ago