क्राइम

गरियाबंद : पत्‍नी ने बेटे के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

जिले से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर 60 साल के पति की हत्या कर दी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।

इसी को लेकर दोनों के बीच पिछले पांच साल से विवाद चल रहा था। पुलिस ने इस हत्‍याकांड के आरोपित महिला लक्ष्मी बाई और उसके बेटे गिरीश सोनवानी को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, यह घटना देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम दबनाई की है। बीती रात गंगेश्वर सोनवानी उम्र 60 साल को, उसका ही सगे बेटा गिरीश सोनवानी और पत्नी लक्ष्मीबाई ने डंडे और पत्थर से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। पति लहूलुहान हालात में गांव के शिव मंदिर के पुलिया के नीचे पड़ा दिखा। ग्राम कोटवार ने देर रात पुलिस को सूचना दिया। देवभोग अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

शक बनी पति की हत्या की वजह

 पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। पति उसके चरित्र पर शंका कर आए दिन विवाद करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच चार से पांच बार मारपीट भी हुआ। मामला न्यायालय में भी चल रहा है। पति के झगड़े व पिटाई से परेशान पत्नी गांव छोड़कर 5 माह पहले अपनी बहन के यहां ओडिशा चली आई थी।

तनाव कम हुआ तो फिर घर आने की सोची। हाल ही में नवाखाई में पूरा परिवार एक साथ था। दंपती के अलावा उसका बेटा गिरीश और बेटी भी साथ थे। तीन दिन पहले से विवाद फिर शुरू हुआ। शुक्रवार शाम 8 बजे मृतक ने पत्नी के साथ झगड़ा शुरू किया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पति ने फिर पत्‍नी की पिटाई कर दी। लेकिन इस बार मां व बेटे ने मिलकर पति की लाठी से जमकर पिटाई कर दिया।

थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि सिर से खून लगातार बह चुका था। ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के पत्नी लक्ष्मी बाई और बेटे गिरीश सोनवानी को हिरासत में ले लिया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : साय मंत्रिमंडल का दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 आज से …

CG : साय मंत्रिमंडल का दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 आज से …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर 3.0'…

1 second ago
राजनांदगांव : जमीन का रकबा बढ़ाने का आरोप, पटवारी सस्पेंड …

राजनांदगांव : जमीन का रकबा बढ़ाने का आरोप, पटवारी सस्पेंड …

राजनांदगांव। जिले में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी…

26 minutes ago
दिव्यांग बच्चों के लिए बलरामपुर में लगा विशेष यूडीआईडी कैंप

दिव्यांग बच्चों के लिए बलरामपुर में लगा विशेष यूडीआईडी कैंप

रायपुर दिव्यांग बच्चों के लिए बलरामपुर में लगा विशेष यूडीआईडी कैंप प्रदेश में दिव्यांग बच्चों…

29 minutes ago
CG : कुल्हाड़ी से बड़े भाई और मां पर किया हमला, युवक की हरकत से एक की हालत नाजुक …

CG : कुल्हाड़ी से बड़े भाई और मां पर किया हमला, युवक की हरकत से एक की हालत नाजुक …

कोंडागांव/फरसगांव। फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में शुक्रवार 3 जून शाम…

33 minutes ago
CG : महिला सरपंच को समाज ने किया बहिष्कृत, सार्वजनिक मंच पर जानिए हुआ क्या था …

CG : महिला सरपंच को समाज ने किया बहिष्कृत, सार्वजनिक मंच पर जानिए हुआ क्या था …

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के हरिगवां गांव की महिला सरपंच मनबसिया ने आरोप लगाया…

37 minutes ago
CG : निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नरों समेत अधिकारियों के प्रभार बदले …

CG : निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नरों समेत अधिकारियों के प्रभार बदले …

कोरबा। नगर पालिक निगम में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से अधिकारियों के प्रभार में…

43 minutes ago