सूरजपुर रविवार को सूरजपुर जिला संवाददाता सूरज साहू से मिली जानकारी के अनुसार,,,आपको बता दें कि सूरजपुर पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला के निर्देशन में अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई करने में लगी हुई है।इसी क्रम में रविवार को थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में गांजा लेकर अम्बिकापुर से वाड्रफनगर की ओर जा रहा है। थाना प्रतापपुर पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर ग्राम गणेशपुर चिटकाबहरा में घेराबंदी कर रफीक मंसूरी पिता सुलेमान गनी उम्र 23 निवासी अम्बिकापुर को पकड़ा जिसके कब्जे से 3 किलो 800 ग्राम गांजा कीमत करीब 57000 रूपये का जप्त किया है।मामले में गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर आरोपी के विरूद्व धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर किशोर केरकेट्टा, एएसआई मंत्रीराम मिंज, प्रधान आरक्षक रजनीश त्रिपाठी, आरक्षक इन्द्रजीत सिंह, राजेश तिवारी, अवधेश कुशवाहा व सहदेव राम सक्रिय रहे।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…