उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पति ने कैंची घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मामला लोनी थाना क्षेत्र के प्रेम नगर इलाके का है. यहां के रहने वाले 46 साल के नूर बानो और शाहिद हुसैन पति-पत्नी थे. दोनों के बीच विवाद हो गया और पति ने कैंची घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी. मृतक के बेटे असलान और शाहनवाज के मुताबिक, पिता के शराब पीने की आदत से मां परेशान थी. शुक्रवार की रात उसके पिता शाहिद शराब पीकर घर आए थे.
नशे की वजह से मां और पापा के बीच मामूली कहासुनी हो गई. फिर पापा गुस्सा हो गए. इसके बाद उन्होंने ने घर में रखी कैंची से मां के गले में कैंची घोंप दी. मां कैंची के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में मां को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया. मगर, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…