छत्तीसगढ़

गोधन न्याय योजना से ग्रामीण विकास विषय पर वेबीनार का आयोजन

   रायपुर, 27 अगस्त 2020

छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा गोधन न्याय योजना से ग्रामीण विकास विषय पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ एवं डी एल एस स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को वेबीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने इस विषय पर कहा कि राज्य सरकार पशुपालकों से 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी कर रही है। योजना किसानों एवं पशुपालकों के लिए लाभकारी होने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए सजीवनी का काम करेगी तथा उसके द्वारा बहुत सारे जनहित के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा  हरेली के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना को प्रारंभ किया गया है। श्री शर्मा ने सुराजी योजना के तहत नरवा, गरवा घुरवा, बारी के संदर्भ में गोधन न्याय योजना की प्रासंगिकता पर अपने विचार रखते हुए बताया कि यह योजना ग्रामीण विकास के साथ-साथ राज्य के विकास में किस तरह से सहायक सिद्ध होगी।
      कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति प्रा.े जी डी शर्मा ने योजना के सदर्भ में अपने विचार रखे तथा उक्त योजना से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष होने वाले लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ समरेन्द्र सिंह ने ग्रामीण विकास के लिए गोधन न्याय योजना की तारीफ करते हुए इसे मुख्यमत्री की दूरगामी सोच बताया। उन्होंने आगे बताया की पिछले वर्ष नरवा, गरवा घुरवा बारी द्वारा ग्रामीण दिकास हेतु एनएसएस द्वारा 900 शिविर आयोजित किये गये थे,  तथा इस वर्ष भी इसी थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जायेगें। इसके अलावा अन्य वक्ताओं द्वारा पशुपालकों की आय में वृद्धि के साथ पशुधन की खुली चराई पर रोक एवं जैविक खाद के उपयोग के बढावेे के साथ रासायनिक खाद के उपयोग में कमी की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सरक्षक प्राचार्य डी. एल. एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय की डॉ. रजना चतुर्वेदी, रिसोर्स पर्सन वरिष्ठ पत्रकार श्री नथमल शर्मा, संरक्षक डायरेक्टर डी एल एस महाविद्यालय की श्रीमती निशा शर्मा, रिसोर्स पर्सन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के आनंद मिश्रा, प्रबंध मंडल सदस्य कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ सजय तिवारी शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में इंदिरा गांधी कृषि विद्यालय रायपुर के संयोजक डॉ मनोज सिन्हा के द्वारा समस्त अतिथियों को वेबीनार में सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

kgnews

Recent Posts

CG : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

CG : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बैंक प्रवर्तित…

5 minutes ago
CG : जल जीवन मिशन के तहत पेयजल गुणवत्ता की हुई सघन जांच, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सुरक्षित पाया गया

CG : जल जीवन मिशन के तहत पेयजल गुणवत्ता की हुई सघन जांच, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सुरक्षित पाया गया

एफटीके के माध्यम से 10 मानकों पर हुई जांच, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों के पेयजल की…

13 minutes ago
CG : करियर गाइडेंस कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

CG : करियर गाइडेंस कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

12वीं के बाद सही करियर चयन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर दिए गए महत्वपूर्ण…

19 minutes ago
CG : परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

CG : परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

31 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्तिनिर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर…

22 minutes ago
CG : मैनपुर परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती की अनंतिम योग्यता सूची जारी

CG : मैनपुर परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती की अनंतिम योग्यता सूची जारी

कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी31 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज…

25 minutes ago
आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त! राज्य सरकार से मांगी जवाबदेही, 22 सितंबर तक प्रगति रिपोर्ट तलब

आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त! राज्य सरकार से मांगी जवाबदेही, 22 सितंबर तक प्रगति रिपोर्ट तलब

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में आवारा कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं, रेबीज के…

25 minutes ago