घर पर बनाएं स्वादिष्ट सूजी-केसर का हलवा, स्वाद और सेहत दोनों का खजाना…

अगर आप घर पर जल्दी बनने वाली स्वादिष्ट और पौष्टिक मिठाई तैयार करना चाहते हैं, तो सूजी-केसर का हलवा एक बेहतरीन विकल्प है। इसका सुगंधित स्वाद और मुलायम टेक्सचर हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। खास बात यह है कि यह कम समय में तैयार हो जाता है और त्योहारों से लेकर रोजमर्रा के मीठे नाश्ते तक के लिए परफेक्ट है।

सामग्री:

1 कप सूजी, 1/4 कप केसर वाला दूध, 1–1.5 कप दूध, 1 कप चीनी, 1 बड़ा चम्मच कटे काजू, 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 2 बड़े चम्मच मिल्कमेड, आवश्यकतानुसार घी।

बनाने की विधि:

सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें और उसमें सूजी डालकर मीडियम आंच पर भूनें। सूजी को तब तक चलाते रहें जब तक उसमें से खुशबू आने लगे और रंग हल्का सुनहरा हो जाए। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए काजू डालकर 2 मिनट तक भूनें।

अब धीरे-धीरे दूध डालते हुए मिश्रण को चलाते रहें, ताकि गुठलियां न बनें। इसे तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न होने लगे और दूध लगभग सूख जाए। इसके बाद इसमें मिल्कमेड, चीनी और केसर वाला दूध डालकर अच्छे से मिलाएं।

हलवे को तब तक पकाएं जब तक वह पूरी तरह गाढ़ा न हो जाए और पैन छोड़ने लगे। अंत में ऊपर से कटे हुए काजू डालकर सजाएं। चाहें तो ऊपर से थोड़ा घी डालकर स्वाद और बढ़ा सकते हैं।

लगभग 30 मिनट में तैयार यह सूजी-केसर का हलवा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है। इसे गर्मागर्म परोसें और हर मौके को मीठा बना दें।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

4 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

4 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

4 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

4 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

4 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

5 hours ago