भिलाई: अगर आप भी भिलाई के रहने वाले हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। दरअसल, नगर निगम भिलाई के वाटर फिल्टर प्लांट में आज से शटडाउन रहने वाला है। बता दें कि, सुबह 9 बजे से मेंटेनेंस का काम शुरू होगा, जिसके चलते रिसाली की आधी आबादी को पानी नहीं मिलेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, कल और परसो भी पानी की सप्लाई बंद रहेगी। ध्यान दें कि, आज शाम भिलाई के फरीदनगर और स्मृति नगर में पानी की सप्लाई नहीं होगी। वहीं, कल से 2 दिन नेहरू नगर, स्मृति नगर समेत कई इलाके में पानी सप्लाई नहीं होगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *