रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। जनवरी महीने के आखिरी दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री तक ज्यादा है। रायपुर के अलावा बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर में दिन के वक्त चुभने वाली गर्मी महसूस हो रही है, जिसके कारण दोपहर के वक्त एसी और कूलर चलाना पड़ रहा है।

वहीं सरगुजा संभाग में अब भी ठंड का असर जारी है। वहां के जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। रविवार को दुर्ग जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं 4.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। प्रदेशभर के मध्य और दक्षिण भाग में ठंड लगभग गायब हो गई है। रविवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा है। वहीं दिन का तापमान भी 30.9 डिग्री रहा। जो नॉर्मल से 2.5 डिग्री अधिक है। आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *