छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के किसान का कमाल, ये 2.5 फीट लंबा है बैंगन है…

रायपुर. इस तस्वीर को देखकर यदि आपको लग रहा है कि ये लौकी है तो आप गलत है… क्योंकि करीब 2.5 फीट लंबी ये लौकी नहीं है बल्कि ‘निरंजन भाटा’ यानी बैगन है. ये कमाल कर दिखाया है धमतरी के ग्राम धुमा, कुरुद के किसान लीलाराम साहू को बैगन की पारंपरिक किस्म ‘निरंजन भाटा’ को पौध किस्म संरक्षण और कृषक अधिकार के तहत सबसे लंबे बैगन के रूप में रजिस्ट्रेशन और पेटेंट प्रदान किया गया है. यह एक देशी किस्म है, जिसे लीलाराम साहू के पिता, निरंजन साहू ने वर्षों से संचित किया है.

इस बैगन की लंबाई 2 से 2.5 फीट तक होती है और लीलाराम साहू के अनुसार, यह विश्व की सबसे लंबी बैगन प्रजाति है, जो लगभग 3 महीने में फसल तैयार कर देती है. यह बैगन खाने में बेहद स्वादिष्ट और मीठा होता है, जिसमें बीज की मात्रा कम होती है. इसमें पानी की मात्रा भी कम होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. आलू या अन्य सब्जियों की तरह यह आसानी से पक जाता है. दक्षिण भारत में इसका उपयोग सांबर बनाने में किया जाता है, जहां यह आसानी से घुल जाता है.

यह उल्लेखनीय है कि किसान को उनके इस कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया गया है, जो छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए गर्व की बात है.  साहू ने बताया कि यह कार्य डॉ. दीपक शर्मा, विभागाध्यक्ष, आनुवंशिकी और पादप प्रजनन विभाग और डॉ. धनंजय शर्मा (ADR), प्रमुख वैज्ञानिक, सब्जी विज्ञान विभाग, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुशल नेतृत्व में किया गया है. उन्होंने इन वैज्ञानिकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए गर्व का विषय है कि उनकी संग्रहित किस्मों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है, जिससे निश्चित रूप से वे लाभान्वित होंगे.

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

12 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

12 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

12 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

12 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

13 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

13 hours ago