झारखंड राज्य में हुए शराब घोटाले को लेकर झारखंड से रायपुर पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने जीवन विहार कालोनी में शराब कारोबारी अतुल सिन्हा और मुकेश मनचंदा के आफिस में दबिश दी।
हालांकि इस दबिश की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन कहा जा रहा है कि ईडी के अधिकारी दोनों शराब कारोबारियों के आफिस के बाद घरों की भी जांच कर सकते हैं।
झारखंड से आई प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बुधवार दोपहर के समय शराब कारोबारी अतुल सिन्हा और मुकेश मनचंदा के जीवन विहार कालोनी में जब दबिश दी तो वे नहीं थे। बाद में पहुंचे। झारखंड में हुए आबकारी घोटाले में दोनों कारोबारियों की संलिप्तता मिलने पर ईडी ने यह कार्रवाई की है। दोपहर से देर रात तक ईडी की टीम जांच में जुटी हुई थी।
बताया जाता है कि झारखंड में शराब घोटाले में जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। ईडी को रांची, धनबाद, दुमका, देवघर और गोडडा स्थित 30 ठिकानों में तलाशी के दौरान घोटाले से संंबंधित दस्तावेज मिले थे, इसमें रायपुर के उक्त दोनों कारोबारियों द्वारा प्रमुख भूमिका अदा करने की जानकारी मिली थी। बतादें कि झारखंड में शराब के आपूर्ति की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ की एजेंसी कर रही है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिवसीय नई दिल्ली भ्रमण में मध्यप्रदेश के हितों…
रायपुर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में नशे के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर…
भोपाल केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीच नर्मदा अवार्ड लाभार्थी…