छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गंगरेल बांध पर जल संरक्षण का सबसे बड़ा आयोजन शुरू

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में स्थित गंगरेल बांध पर जल संरक्षण के उद्देश्य से ‘जल जगार’ महोत्सव का उद्घाटन हो गया है. यह प्रदेश का सबसे बड़ा जल महोत्सव है, जो आज सुबह कलेक्टर नम्रता गांधी की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ. आजीविका महाविद्यालय धमतरी के टूरिस्ट गार्ड सदस्य माधव सिंह ने ‘वाटर बैलेंसिंग स्पोर्ट्स’ इवेंट से कार्यक्रम की शुरुआत की.

जल जगार महोत्सव में कयाकिंग, फ्री स्टाइल स्विमिंग, बनाना राइड, फ्लैग रैन, थ्रो रो, और रिवर क्रॉसिंग जैसे विभिन्न जल गतिविधियों का आयोजन किया गया है. नरहरा जलप्रपात जल प्रबंधन समिति की टूरिस्ट गाइड महिलाओं ने थ्रो रो प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया.

जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित इस महोत्सव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें लाइफ जैकेट और मेडिकल किट शामिल हैं. आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम पानी के महत्व को समझाने और उसके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.

जल जगार महोत्सव: कार्यक्रम स्थल को जल जागरुकता से जुड़े स्लोगन और पोस्टरों से सजाया गया है, जिससे यह आकर्षक और मनोरम बन गया है. प्रतिभागी विभिन्न जल खेलों का आनंद ले रहे हैं, और दर्शक अपने परिवार के साथ इस महोत्सव का मजा ले रहे हैं. गंगरेल बांध पर जेटस्की, बनाना राइड बोट और कयाकिंग नावों की व्यवस्था भी की गई है, जिससे इस आयोजन की रौनक और भी बढ़ गई है.

kgnews

Recent Posts

मानसून से पहले ही मेहरबान मौसम! MP में कोटे से 65% ज्यादा बारिश, ग्वालियर समेत कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

मानसून से पहले ही मेहरबान मौसम! MP में कोटे से 65% ज्यादा बारिश, ग्वालियर समेत कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

भोपाल  मध्यप्रदेश में मानसून की औपचारिक एंट्री भले ही अभी नहीं हुई हो, लेकिन प्रदेश…

22 minutes ago
CG : पुष्पा साहू का सपना हुआ साकार

CG : पुष्पा साहू का सपना हुआ साकार

पीएम आवास योजना से कच्चे घर की चिंता हुई दूर बरसात में टपकती छत से…

23 minutes ago
CG : ’होनहार को पंख’ : सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

CG : ’होनहार को पंख’ : सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

जिला प्रशासन उठाएगा बारसे रोशन के पढ़ाई का पूरा खर्च रायपुर, छत्तीसगढ़ के अति-वनांचल (सुकमा) जिले…

26 minutes ago
सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस में गाड़े झंडे

होनहार को पंख   सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस…

27 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना : उत्कृष्ट निजी स्कूलों में कक्षा 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा का अवसर

CG : मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना : उत्कृष्ट निजी स्कूलों में कक्षा 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा का अवसर

20 जून तक आवेदन आमंत्रित रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति…

30 minutes ago