छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिला देश का पहला लिथियम भंडार, नीलामी सफल

रायपुर देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, और इन वाहनों की बैटरी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा लिथियम है। अब तक बैटरी बनाने के लिए लिथियम विदेश से आयात किया जाता था, जिससे इसकी कीमत अधिक होती थी। लेकिन अब छत्तीसगढ़ में मिले लिथियम भंडार की बदौलत देश में ही लिथियम बैटरी बनाई जा सकेगी। यह देश का पहला लिथियम भंडार है, जिसकी नीलामी हो चुकी है।

अब तक भारत में केवल छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर में लिथियम भंडार मिले हैं। छत्तीसगढ़ के कटघोरा में स्थित पहले लिथियम खदान की नीलामी की जानकारी सोमवार को केंद्र सरकार ने सार्वजनिक की। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी तथा कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने नई दिल्ली में स्कोप कन्वेंशन सेंटर, सीजीओ कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक कार्यक्रम में महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी के चौथे दौर की शुरुआत करते हुए यह घोषणा की।

माइकी साउथ माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने देश के पहले लिथियम ब्लॉक का टेंडर हासिल किया है। छत्तीसगढ़ में कटघोरा लिथियम और दुर्लभ खनिज (आरईई) ब्लॉक कंपनी को 76.05 प्रतिशत के नीलामी प्रीमियम पर दिया गया।

250 हेक्टेयर में फैला है लिथियम ब्लॉक
छत्तीसगढ़ के कटघोरा में लिथियम मिलने की पुष्टि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) ने की है। कटघोरा से लगे ग्राम घुचापुर के पास जमीन के नीचे मिला यह लिथियम खदान 250 हेक्टेयर में फैला है। जीएसआई के प्रारंभिक सर्वे में कटघोरा क्षेत्र में लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में 10-2000 पीपीएम लिथियम कंटेन्ट पाया गया है। इस ब्लॉक में रेयर अर्थ एलीमेंट (आरईई) की भी मौजूदगी पाई गई है।

लिथियम का उपयोग
लिथियम, दुर्लभ धातु या रेयर अर्थ एलिमेंट में शामिल है, जिसका घनत्व कम होता है। रासायनिक दृष्टि से यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसे छार धातु ग्रुप का माना जाता है। लिथियम का मुख्य रूप से बैटरी बनाने में उपयोग होता है। इससे कई प्रकार की रिचार्ज होने वाली बैटरियां भी बनाई जाती हैं, जिनका उपयोग वाहनों, मोबाइल फोन और लैपटॉप आदि में होता है।

यह विकास न केवल लिथियम बैटरी की कीमतों को कम करेगा, बल्कि भारत के इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र को भी बढ़ावा देगा, जो कि सतत और हरित ऊर्जा समाधानों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

4 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

6 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

7 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

7 hours ago