छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ में 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त

रायपुर । पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना छत्तीसगढ़ में भी शुरू हो चुकी है। आचार संहिता के चलते अभी लोगों के पंजीयन तो कराए जा रहे हैं मगर सोलर प्लांट के कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। चार जून के बाद आम लोगों को इस योजना का फायदा मिलेगा। इससे प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिल सकेगा। वह बचने वाली बिजली बेच भी सकेंगे। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर छत्‍तीसगढ़ के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और कम समय में ही 3,363 घरों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। इनमें 1,941 आवेदन स्वीकार भी कर लिए गए हैं। 1,422 आवेदन चारणीय नहीं किए गए हैं । इस योजना के तहत कुल स्थापित रूफटाप सौर संयंत्रों की संख्या 36 है। इस योजना के तहत प्रदेश में एक लाख से अधिक सोलर प्लांट लगाने की तैयारी है। छत्तीसगढ़ में आरईसी लिमिटेड को नोडल अधिकारी बनाया गया है। आम घरेलू उपभोक्ता अपने स्वीकृत भार तक की क्षमता के रूफटाप सोलर प्लांट स्थापित कर सकते हैं। आरटीएस कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा जिलेवार नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। एक सोलर प्लांट में आएगा इतना खर्चपीएम सूर्यघर योजना के तहत हर परिवार को दो किलोवाट के सोलर प्लांट के खर्च राशि में से 60 प्रतिशत सब्सिडी के रूप में अकाउंट में आएगा। इसी तरह तीन किलोवाट के सोलर प्लांट के लिए अतिरिक्त एक किलोवाट के प्लांट पर 40 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। उदाहरण के लिए अगर आप तीन किलोवाट का प्लांट लगाएंगे तो लगभग 1.45 लाख रुपये की लागत आएगी। उसमें से 78 हजार रुपये की सब्सिडी सरकार देगी। बचे हुए 67,000 रुपए के लिए सस्ते बैंक लोन की व्यवस्था सरकार ने की है। बैंक रेपो रेट से केवल 0.5 प्रतिशत ज्यादा ही ब्याज वसूल सकेंगे।इस तरह मिलेगी सब्सिडीघरेलू परिवारों के लिए लागू सब्सिडी: एक किलोवाट क्षमता के लिए 30,000 रुपये, दो किलोवाट क्षमता के लिए 60,000 रुपये और तीन किलोवाट और अधिक की क्षमता के लिए 78,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। केंद्र सरकार ने पीएम सूर्यघर योजना के लिए नेशनल पोर्टल लांच किया है। इसमें आपको अपने बिजली कनेक्शन का कंज्यूमर नंबर, नाम, पता, राज्य और कितनी क्षमता का प्लांट लगाना है जैसी जानकारियां भर सकते हैं। उसी के अनुसार आपके यहां सोलर प्लांट लगेगा और उसी के अनुरूप आपको सब्सिडी मिल पाएगी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 13 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लांच किया था। इसके तहत देश में एक करोड़ घरों में छत पर सौर संयंत्र स्थापित करना है। लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान किया जाना है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 29 फरवरी 2024 को 75,021 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ पीएम-सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दी थी।

kgnews

Recent Posts

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

16 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

9 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

10 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

10 hours ago